बागपत में एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कारोबारियों ने भैंस के आगे बीन बजा कर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोत्तरी का विरोध जताया।
श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि भारत वर्ष में 5-6 करोड़ सर्राफ बड़ी विडंबना का शिकार हो गए। प्रधानमंत्री के रूप में ऐसे व्यक्ति को देश की कुर्सी पर बैठा दिया है जो उनके आंदोलन पर चुप्पी साधे हुए है। रामकिशन वर्मा, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, सत्यवान, गोपाल, प्रेमपाल, रमेश, पप्पू, रवि, देवी शरण, राजेश वर्मा, अमरपाल वर्मा, नरेंद्र वर्मा, राज सिंह मौजूद रहे।
उधर, बड़ा बाजार में चल रहे सर्राफा व्यापारियों के धरने को बसपा के अहमद हमीद, आप के सोहनपाल शर्मा, ओमबीर चौहान तथा रालोद के जिलाध्यक्ष धनपाल गुर्जर समेत महिला जाट सभा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर शालिनी चौधरी ने सर्मथन दिया।उधर, खेकड़ा में भी स्वर्णकारों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। जुलूस निकाल कर गांधी प्याऊ पर धरना दिया। इस दौरान धर्मपाल वर्मा, दयानंद वर्मा, संजय वर्मा, बिटटू वर्मा, सोनू वर्मा, अभिषेक वर्मा समेत सभी स्वर्णकार मौजूद रहे।