फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: संभलकर, आगे मार्ग टूटा हुआ है, गिर जाओगे....

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत-मेरठ मार्ग हुआ गड्ढों में तब्दील, आए दिन हो रहे हादसे
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
बड़ौत। यदि आपको बड़ौत से बरनावा होेते हुए मेरठ जाना है तो बड़ौत-मेरठ मार्ग से बिल्कुल भी ना जाएं, क्योंकि यह मार्ग पूरी तरह से टूटकर जर्जर हो चुका है। मार्ग में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने के कारण जगह-जगह गहरे गडढ़े हो चुके हैं, जिससे आए दिन हादसेे हो रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारियों की कुुंभकर्णी नींद नहीं टूट रही है। इससे लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है।
आपको बता दें कि बड़ौत से बिनौली तक की दूरी 12 किमी है। मार्ग के दोनों ओर वाजिदपुर, लौहड्डा, जौहड़ी, आरिफपुर, अंगदपुर, बड़ावद, माखर, सिरसली, रंछाड़, दादरी, जिवाना गुलियान सहित 15 से अधिक गांव पड़ते हैं। इनसे प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन मार्ग में बने गड्ढे और जलभराव के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। बिनौली रोड पुलिस चौकी के सामने तो हालत और भी खराब है। न्यू रामनगर कॉलोनी और चरण सिंह बिहार सहित अन्य कालोनी में रहने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले लोग-
यह मार्ग चलने लायक नहीं रह गया है। रात के समय तो और भी दिक्कतें होती हैं, कई बार वाहन गड्ढों को बचाने के चक्कर में दूसरी साइड चले जाते हैं। इससे हादसा होने का खतरा रहता है।-लोकेन्द्र

जल भराव के कारण मार्ग पर गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो आए दिन हादसों का सबब बने हुए हैं। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वीरेन्द्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें