फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ठेकेदार ने पानी की लाइन तोड़ी, 200 से अधिक लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-गहराया पेयजल संकट, 80 से अधिक घरों की जलापूर्ति ठप
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
बड़ौत। मीरापुर रजबहे की पटरी पर गांधी रोड स्थित पुल के निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार ने पीने के पानी की लाइन तोड़ दी। इससे चार मोहल्ले के 80 से अधिक घरों में पेयजल संकट गहरा गया। इन घरों में पाइप लाइन से पानी जाता है। वहीं अन्य घरों में सबमर्सिबल लगे हुए हैं। उधर, शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे नगरवासियों में रोष पनपता जा रहा है।
आपको बता दें सिंचाई विभाग द्वारा नगर के बीच से होकर गुजर रहे मीरापुर रजबहे के पुराने हो चुके पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। अब दो दिन से गांधी रोड स्थित रजबहे के पुल को तोड़कर निर्माण शुरू किया गया है। मगर ठेकेदार और निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारियों ने लापरवाही बरतते हुए पुल के ठीक नीचे से होकर जा रही पेयजल पाइप लाइन को भी तोड़ दिया। पालिका की इस 16 इंच की पाइप लाइन से न केवल गांधी रोड, बल्कि कैनाल रोड, वकीलपुरा, आर्या नगर, रामा कालोनी, रेलवे रोड में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। नवीन, पंकज, सोनू, राहुल, आदेश, महिमा ने बताया कि दो दिन से पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अन्य मोहल्लों मेंं लगे हैंडपंपों से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये ईओ
रजवाहे के पुल निर्माण के कारण पाइप लाइन बन्द हो गई है। पालिका द्वारा अस्थाई रूप से प्रभावित मोहल्लों में पानी के टैंकर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
- अनुज कौशिक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें