फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाभिमान की लड़ाई, व्यर्थ नहीं जाएंगे राकेश टिकैत के आंसू : सुरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाभिमान की लड़ाई, व्यर्थ नहीं जाएंगे राकेश टिकैत के आंसू : सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन

किसानों से गाजीपुर बॉर्डर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का किया आह्वान
बड़ौत (बागपत)। देशखाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसी भुलावे में न रहे, किसान पीछे नहीं हटा है। सरकार के नुमाइंदे कान खोलकर सुन लें, चौधरी राकेश टिकैत के आंसू बेकार नहीं जाएंगे। पुलिस-प्रशासन हरकत से बाज नहीं आया तो सड़कों पर जनसैलाब होगा और इसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह और थांबेदार ब्रजपाल चौधरी ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत की। सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि राकेश टिकैत के आंसू अब सैलाब बन जाएंगे। गाजियाबाद प्रशासन ने किसान आंदोलन को कुचलने की कोशिश की है। किसानों के साथ सर्वखाप चौधरी बड़ी संख्या में गाजीपुर की तरफ कूच करेंगे। किसी भी किसान को रोकने की कोशिश की गई तो प्रतिक्रिया के लिए प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा। थांबेदार ब्रजपाल चौधरी ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान रालोद नेता विश्वास चौधरी, आचार्य बलजोर सिंह आर्य, धर्मवीर, महेन्द्र, सुभाष, देवेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें