फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसी की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Sun, 28 May 2017 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
बसी में विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम बसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में बसी की टीम ने रिढ़ाना हरियाणा की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। आयोजकों ने विजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम बसी स्थित जनता इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार की रात्रि में कबड्डी संघ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें दिल्ली, सोनीपत, हरियाणा, उत्तराखंड आदि स्थानों से पहुंची टीमों ने भाग लिया।

इसके सेमी फाइनल में सोनीपत की टीम को हराकर बसी और  रिढ़ाना हरियाणा की टीम फखरपुर की टीम को हराकर फाइनल में पहुंची। इसमें शनिवार को फाइनल में खेले गए  रोमांचक मैच में ग्राम बसी की टीम ने रिढ़ाना हरियाणा की टीम को तीन अंक  से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के चेयरमैन ओम सिंह वर्मा, सुभाष  त्यागी, कोच कुलदीप, सतेंद्र नैन, महेंद्र दत्त शर्मा ने विजेता टीम को ट्राफी एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमें  रामपाल, ओम सिंह, जिले सिंह, साहब सिंह, प्रकाश, सतेंद्र आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें