फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को ले जा रहे जुगाड़ का बैरिंग टूटा, पलटने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। क्षेत्र के एक स्कूल में बच्चों को ले जाने के लिए जुगाड़ लगाया गया है। बुधवार को बच्चों को ले जा रहे जुगाड़ का बैरिंग टूट गया। इससे जुगाड़ पलटने से बाल बाल बचा। राहगीरों ने बच्चों को जुगाड़ से नीचे उतरकर स्कूल तक पहुंचाया।
विज्ञापन

बुधवार को घने कोहरे में आसपास के गांवों से बच्चों को जुगाड़ में स्कूल ले जाया जा रहा था। पुसार के निकट जुगाड़ के पिछले पहिये का बैरिंग टूट गया। इससे जुगाड़ अनियंत्रित हो गया और पलटने से बचा। इससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने स्कूली बच्चों को जुगाड़ से उतरकर स्कूल पहुंचाया। स्कूल प्रबंधक का कहना है कि जुगाड़ के पहिए का बैरिंग टूट गया था, लेकिन किसी बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ है। एसओ दोघट रमेश सिंह ने बताया कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है।
बामनौली से पकड़ी शराब
दोघट। एसओ दोघट रमेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को बामनौली गांव में शंकर पुत्र शीशराम के मकान पर छापा मारा। टीम ने उसे मौके से दबोच लिया। मकान के अंदर अरुणाचल प्रदेश मार्का अंग्रेजी शराब की 20 पेट्टी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें