फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक सवार रोकने को रेलवे क्रॉसिंग पर लगाई गई बैरिकेडिंग

Thu, 26 Sep 2024 04:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बिजरौल मार्ग रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर छात्रा की मौत और वहां से लोगों के बाइक निकालने पर रेलवे प्रशासन जाग गया है। जहां रेलवे प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगा दी। इससे अब न बाइक सवार फाटक के नीचे से बाइक निकाल सकेंगे और न ही रेलवे ट्रैक पर बाइक चला सकेंगे।
विज्ञापन

बड़ौत में 15 सितंबर को बिजरौल फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार कर रही छात्रा छाया की ट्रेन की चपेट मेेें आने से मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद भी कुछ बाइक सवार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे और बाइक रेलवे ट्रैक पर चला रहे थे। इसको अमर उजाला ने 18 सितंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए हादसों को रोकने व बाइक सवारों की सुरक्षा के लिए बिजरौल मार्ग फाटक पर स्थाई रूप से बैरिकेडिंग लगा दी हैं। ऐसे में अब न बाइक सवार रेलवे ट्रैक पर बाइक चला सकता है और न ही फाटक के नीचे से बाइक निकाल सकता है।

वर्जन
बाइक सवारों को लगतार रेलवे ट्रैक पर न चलने की हिदायत दी जा रही है, लेकिन कुछ बाइक सवार समझने को तैयार नहीं है। इसको देखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए बिजरौल फाटक के नजदीक रेलवे ट्रैक के पास स्थाई रूप से लोहे कि बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। - सुरेश कुमार स्टेशन अधीक्षक बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें