फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मीरापुर रजबहे की पटरी पर सीसी रोड निर्माण का कार्य शुरू

Thu, 26 Sep 2024 04:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मीरापुर रजबहे की पटरी पर बुधवार को सीसी रोड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पटरी पर सीसी रोड निर्माण हाेने से हजारों लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन

नगर के बीच से मीरापुर रजबहा गुजरा हुआ है। इस रजबहे की पटरी से नगरवासियों के अलावा बावली, बिजरौल, लुहारी, जौनमाना, ढिकाना, वाजिदपुर, लौहड्डा, जौहड़ी समेत 60 से अधिक गांवों के ग्रामीण व वाहन चालक भी आवागमन करते है, लेकिन इस पटरी पर बनी सड़क पिछले दस सालों से टूटी पड़ी हुई हैं। इसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार तो गड्ढ़ा बचाने के चक्कर मेेें बाइक सवार मीरापुर रजबहे में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। लोगों की समस्याओं को देखते हुए वार्ड नंबर 18 के सभासद योगेश तोमर ने बोर्ड बैठक में पटरी पर सीसी रोड निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद प्रस्ताव पास हो गया था। फिलहाल मीरापुर रजबहे की पटरी पर 4 करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है।

ये बोले लोग
पिछले कई साल से मीरापुर रजबहे की पटरी की सड़क टूटी हुई है। रोजाना लोगों के साथ हादसे हो रहे हैं। अब सीसी रोड निर्माण का कार्य शुरू हुआ है। सीसी रोड निर्माण का कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो। - भोपाल।
विज्ञापन


मीरापुर रजबहे की पटरी पर सीसी रोड बनने से नगरवासियों के अलावा गांव-देहात के लोगों को लाभ पहुंचेगा। क्योंकि पिछले कई सालों से पटरी की सड़क टूट हुई थी, अब सीसी रोड निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है, लोगों को इससे राहत मिलेगी। - सचिन चौहान।
विज्ञापन


वर्जन-
लोग काफी समय से मीरापुर रजबहे की पटरी पर सीसी रोड बनाने की मांग कर रहे थे। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर सीसी रोड का निर्माण शुरू करा दिया गया है। इससे लोगों को लाभ मिलेगा। - मनोज रस्तोगी, ईओ बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें