फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलकपुर की टीम को हराकर बड़ौत की टीम बनी कबड्डी प्रतियोगिता चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवी कॉलेज के मैदान पर हुआ आयोजन
विज्ञापन

बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में रविवार को भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम मैमोरियल सुपर सिक्स कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मलकपुर गांव की टीम को हराकर बड़ौत की टीम विजयी रही। विजेता टीम को अतिथियों ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में रूहासा मेरठ, नगला मेरठ, शामली, वाजिदपुर, मलकपुर व जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मलकपुर ओर रूहासा के बीच खेला गया। जिसमें मलकपुर टीम ने 37-8 के बडे अंतर से रूहासा टीम को पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल जाट कॉलेज बड़ौत और वाजिदपुर के बीच खेला गया। जिसमे जाट कॉलेज टीम ने वाजिदुपर टीम को 40-9 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच जाट कॉलेज व मलकपुर टीम के बीच खेला गया। जिसमें जेवी कॉलेज की टीम 30-20 के अंतर से विजयी रही। विजेता टीम को अतिथियों ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनानें में विश्वास चौधरी, डॉ. योगेश जिंदल, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, डॉ. इरफान मलिक, उमरजान खान, समीर हसन, असलम मिर्जा, इरफान, मॉ. यामीन आजाद, डॉ. नसीर अहमद, सलीम मुल्तानी, मास्टर वासिक, इमरान प्रधान, राशिद अब्बासी का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें