बड़ौत (बागपत)। आवास-विकास कॉलोनी की रहने वाली एक महिला की गाजियाबाद में हत्या कर दी गई। ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया गया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन सीओ से मिले। सीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मूलरूप से गाधी गांव के रहने वाले प्रेमपाल पुत्र किशनदत्त का परिवार हाल में नगर की आवास-विकास कॉलोनी में रहता है। प्रेमपाल ने बताया कि उनकी बेटी बीना देवी की शादी 20 जनवरी 2020 को मनोज निवासी साहिबाबाद जिला गाजियाबाद के साथ हुई थी। उसकी बेटी पर दहेज में गाड़ी लाने का दबाव बनाया जा रहा था। बृहस्पतिवार को मांग पूरी नहीं होने पर बीना की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने साहिबाबाद में ही महिला के पति सहित नौ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ आलोक कुमार ने आश्वासन देकर लौटा दिया।