फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैं बोलूं, वहां मौन भी मुस्कुराए...! बड़ौत में कुमार विश्वास की आवाज से गूंजा विराट कवि सम्मेलन

Tue, 09 Sep 2025 11:27 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बड़ौत में सोमवार रात आयोजित 52वें अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास ने अपनी रचनाओं और प्रेम-क्रांति की जज्बाती आवाज से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। हास्य, वीर रस और श्रृंगार के कवियों ने भी देर रात तक समां बांधा।
विज्ञापन
कवि सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में पंच परमेश्वरी प्रचार समिति के तत्वावधान में सोमवार रात दिगंबर जैन कॉलेज के ए-फील्ड में 52वां अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन विश्वविख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने किया। उनके आते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा।

विज्ञापन


कुमार विश्वास ने कहा-मैं हूं प्रेम, मैं ही हूं क्रांति की आवाज, शब्दों से बांध दूं चुप्पियों का राज। जहां मैं बोलूं, वहां मौन भी मुस्कुराए। उन्होंने अपनी चर्चित रचना सुनाते हुए कहा-लोग कहते हैं महंगा हूं सबसे मगर, कितना सस्ता बिका हूं तुम्हारे बिना। मुझको दुनिया ने पाया तुम्हारे बिना, मैं जियूंगा भी कैसे तुम्हारे बिना। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कवि सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

महावीर स्वामी को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा-जब तक महावीर का इस धरती पर आगमन न था, न अहिंसा की परिभाषा थी, न संयम का ज्ञान।

हास्य कवि सुदीप भोला ने राजनीतिक व्यंग्य से श्रोताओं को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। वीर रस के कवि प्रवीण पांडेय ने जवानों की शौर्य गाथा सुनाकर देशभक्ति की भावना जगाई। श्रृंगार रस के कवि पंकज पंडित ने भावनाओं से भरे गीत प्रस्तुत किए, जबकि हास्य कवि दिनेश बावरा और व्यंग्यकार पीयूष मालवीय ने भी श्रोताओं को खूब हंसाया।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: सितंबर के पहले हफ्ते में ही 200 मिमी पार हुई बारिश, बदरा बरसने के आसार बरकरार

रात्रि 10 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी श्रोताओं ने कविता और व्यंग्य का आनंद उठाया।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष संजय जैन अमूल वाले, कार्यकारी अध्यक्ष सोनू जैन समेत पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि डीएम अस्मिता लाल, एसपी सूरज राय, रालोद नेता अश्वनी तोमर और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें