फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अमीनगर सराय मार्ग पर संचालित नहीं हो रहीं बड़ौत डिपो की बसें

Fri, 09 Feb 2024 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर बड़ौत डिपो की बसों का संचालन न होने की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर यात्रियों में रोष व्याप्त हो रहा है।
विज्ञापन

आपको बता दें कि बड़ौत डिपो में 88 निगम की व 55 बसें अनुबंधित हैं, लेकिन उनमें से एक भी बस का संचालन बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर नहीं होता। इस मार्ग पर केवल प्राइवेट बसाें का संचालन होता है। प्राइवेट बस चालक मनमानी करते हैं, बिना समय सारिणी के बसों का संचालन किए जाने की वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण इस मार्ग से जुड़े गुराना, बड़ावद, फतेहपुर पुटठी, धनौरा सिल्वर नगर, तितरौदा, तेड़ा, फजलपुर, कैडवा, कंबाला समेत तकरीबन 30 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई बार बसों की संख्या बढ़ाएं जाने की मांग की जा चुकी है, नतीजा शून्य है। मजबूरी में रोजाना लोगों को जान जोखिम में डालकर दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। यात्री उधम सिंह, मोनू, कपिल, सत्यवीर, प्रमोद आदि ने बताया कि इस मार्ग पर बसों के संचालन को लेकर एआरएम से लेकर आरएम तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक बड़ौत डिपो की कोई बस नहीं चली है। यात्रियों से दूरी के मुताबिक दोगुना किराया वसूला जा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन- इसकी जानकारी जुटाई जा रही है, शायद एक बस का संचालन इस मार्ग पर किया जा रहा है, अन्य बसों का संचालन किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। - भुनेश्वर कुमार एआरएम बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें