बड़ौत। बड़ौत-बड़का मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया, जिस पर जलभराव होने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
डेढ़ किलोमीटर लंबे बड़ौत-बड़का मार्ग से रोजाना बड़का, हिलवाड़ी, गुराना, धनौरा, पुटठी, वाजिदपुर, अमीनगर सराय, बडावद, बिजवाड़ा समेत दस से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण आवागमन करते हैं। इसी मार्ग पर दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक कालेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, दो प्राइमरी पाठशाला व एक इस्लामिया मदरसा भी स्थित र्है, जिनमें पढ़ने वाले आने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों ने बताया कि पिछले दो साल से मार्ग की हालत खराब है। मार्ग में बने गड्ढे और जलभराव से आए दिन हादसे हाेते रहते हैं। नगर पालिका से मरम्मत कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ हैं।
-
-मार्ग से जुड़ी कई कालोनियों में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द ही समस्या का समाधान कराना चाहिए। खालिद
- मार्ग में बने गड्ढे और जलभराव से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चे रास्ते की हालत देखकर स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। नगर पालिका के अधिकारी भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे है। अशोक शर्मा
वर्जन
- कस्बे में इस समय पाइप लाइन बिछाए जाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में मार्ग का निर्माण नहीं कराया जा सकता है। पाइप लाइन का कार्य पूरा होने के बाद ही मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
- मनोज रस्तोगी, ईओ नगर पालिका बड़ौत