रटौल। खेकड़ा बीईओ सुभाष चंद ने बुधवार को संविलियन विद्यालय लहचौड़ा का निरीक्षण किया। विद्यालय में गंदगी मिलने पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई और फावड़ा उठाकर खुद सफाई शुरू कर दी। इसके बाद वहां कर्मियों को बुलाकर सफाई कराई गई।
बीईओ सुभाष चंद ने संविलियन विद्यालय लहचौड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल में काफी बड़ी झाड़ियां मिलने पर उन्होंने प्रधानाध्यपक को फटकार लगाकर सफाई के निर्देश दिए। बीईओ ने खुद ही फावड़े से झाड़ियां काटी और पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि स्कूल में कुछ बच्चे घर से खाना लेकर पहुंचे थे, जिस पर प्रधानाध्यापक नरेश कुमार को स्कूल में समय से मिड-डे-मिल का वितरण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्कूल के रजिस्टरों की जांच कर निपुण लक्ष्य प्राप्ति के भी निर्देश दिए।
-
स्वयंसेवकों ने गांव में निकाली स्वच्छता रैली
रटौल। सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कालेज खट्टा प्रह्लादपुर के विद्यार्थियों ने बुधवार को गांव में स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाल स्वच्छता का संदेश दिया गया। रैली कालेज से शुरु होकर गांव में भ्रमण के बाद कालेज में ही संपन्न हुई। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ़ सतेंद्र कुमार ने लोगों को प्लास्टिक का बहिष्कार करने का आह्वान किया। स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाओं ने विद्यालय में श्रमदान कर पौधरोपण किया। इस मौके डॉ़ कमलकांत कौशिक, अतुलदेव शर्मा, कुलदीप सिंह राहुल, संतोष देवी, प्रदीप,अशोक कुमार मौजूद रहे।