फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बाराती की मौत, गम में बदला खुशी का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
- शुक्रवार की रात मुजफ्फरनगर के डूंगर से दाहा आई बरात के साथ आया था युवक
विज्ञापन

- परिजनों ने कहा कि बीमार था मृतक, पुलिस ने विसरा प्रिजर्व किया
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा (बागपत)। मुजफ्फरनगर के डूंगर से दाहा बरात में आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव गांव के बाहर गड्ढे में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का कहना है कि युवक बीमार चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद युवक का विसरा सुरक्षित कर लिया है।
शुक्रवार रात मुजफ्फरनगर के डूंगर गांव से दाहा बरात आई थी। बरात में शामिल डूंगर निवासी छोटू रात के समय लापता हो गया। बारातियों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार सुबह उसका शव गांव के बाहर गड्ढे में पड़ा मिला है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शादी की खुशियां गम में बदल गई। परिजन मौके पर पहुंचे, उनका कहना है कि बीमारी के कारण वह गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ दोघट मुनेंद्र पाल सिंह का कहना है कि युवक छोटू पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था। बरात के दौरान युवक लघुशंका के लिए गया था और गड्ढे में गिर गया। कमजोरी के कारण वह गड्ढे से नहीं निकल पाया। गड्ढे में ही उसकी मौत हो गई। विसरा प्रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें