फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावली के जंगल में भारी मात्रा में देशी शराब बरामद  

Sat, 21 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली में बावली गांव के जंगल से पुलिस द्वारा पकड़ी गई देशी शराब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में पुलिस ने बावली गांव के जंगल में छापा मारकर ईख के खेत में जमा की गई हरियाणा से तस्करी कर लाई गई देशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए। शराब को विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए लाया गया था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार को सूचना मिली कि बावली गांव के जंगल में गांव के ही शराब तस्कर हरेंद्र पुत्र सतपाल के ईख के खेत में चुनाव के लिए भारी मात्रा में शराब जमा की हुई है। उन्होंने पुलिस बल के साथ जंगल को घेरकर दबिश दी, तो शराब तस्कर हरेंद्र भाग निकला। इस दौरान खेत में भारी मात्रा में हरियाणा से देशी शराब रसीला संतरा बरामद हुई। बरामद हुई शराब में 135 पेटियां मिली है। जिसे पुलिस कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और कोतवाली में बावली के ही हरेंद्र शराब तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसे पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली रोड औद्योगिक पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने अरुण वर्मा पुत्र कृष्णपाल निवासी विजयनगर के पास से 400 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें