बड़ौत। मंगलवार को बैंक खुलने के साथ बैंकों में खासी भीड़ उमड़ी। तीन दिन के अवकाश के बाद खुली बैंकों में सुबह से लंबी लाइन लग गई। इस दौरान लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा। शाम तक बैंक कर्मियों को एक पल की फुर्सत नहीं मिली।
बता दें कि शनिवार को रविवार और सोमवार को होली पर्व के चलते अवकाश था। उससे पहले तीन दिन हड़ताल के कारण बैंकें बंद रहे। मंगलवार की सुबह बैंक खुलने से पहले ही लोग पहुंच गए। लोगों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान लोगों ने जमा, निकासी के अलावा अन्य कामों को निपटाया। एटीएम पर भी लोगों की लाइन लगी रही। भीड़ के दबाब के कारण लोगों को पेंडिंग कामों को निपटाने में खासी दिक्कतों से जूझना पड़ा। इस संबंध में सिंडिकेट बैैक के सहायक मैनेजर सचिन पंवार ने बताया कि ग्राहकों की काफी भीड़ रही।