बैंक में लेनदेन बाधित होने से परेशान
बड़ौत। बावली गांव स्थित सिंडिकेट बैंक में लेनदेन कार्य ठप होने के कारण उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को बैंक शाखा पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव मेें सिंडिकेट बैंक स्थित है। इस पर हजारों ग्राहकों का बैंक खाता है। रोजाना ग्राहक लेन-देन कार्य को लेकर बैंक पर पहुंचते हैं। लेकिन कभी इंटरनेट तो कभी तकनीकी खराबी को लेकर ग्राहकों को वापस भेज दिया जाता है। आरोप लगाया कि सात दिन से बैंक मेें लेन-देन कार्य नहीं हो रहा है। इससे ग्राहक परेशान हैं। प्रदर्शन करने वालों में श्याम सिंह, सोहनबीर, सहदेव, सुक्रमपाल, अमित, सौरभ, कपिल, अनिल शामिल रहे। वहीं, बैंक स्टाफ ने दावा किया कि तकनीकी दिक्कताें को जल्द दूर कर लिया जाएगा।