फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर व कर्मी पर अभ्रदता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोर्ट रोड निवासी कृष्ण कुमार शर्मा ने नगर की कैनरा बैक की शाखा के प्रबंधक व एक अन्य कर्मी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम, एसपी व बैंक के रीजनल मैनेजर को पत्र भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि वह गत पांच मई को बैंक में गए थे। बैंक के एक कर्मी ने उन्हें लॉकडाउन के बाद बैंक आने के लिए कहकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जब उन्होंने कर्मी की शिकायत बैंक मैनेजर से की तो मैनेजर व कर्मी ने उनके साथ पुन: दुर्व्यवहार व गाली-गलौज कर उन्हें शाखा से बाहर निकलने के लिए कहा। बैंक मैनेजर अरुण प्रताप का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत है। उन्होंने या किसी बैंककर्मी ने किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार नही किया है, बल्कि उन्होंने ही उन्हें उल्टे धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें