फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूट में फरार था इनामी संजीव उर्फ पकौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक लूट में फरार था इनामी संजीव उर्फ पकौड़ी
विज्ञापन

बागपत। मेरठ जनपद के काक्केपुर गांव के जंगल में मुठभेड़ में मारे गए डेढ़ लाख के इनामी संजीव उर्फ पकौड़ी पर जनपद में हत्या व लूट के मुकदमे दर्ज थे। छपरौली थाना क्षेत्र के सिंडिकेट बैंक शाखा तुगाना में हुई 15 लाख रूपये की लूट के मामले में भी फरार चल रहा था।
विज्ञापन

सरूरपुर खुर्द गांव निवासी डेढ़ लाख के इनामी संजीव उर्फ पकौड़ी ने अपने साथ जितेंद्र, अरविंद निवासी सूप, नितिन निवासी जटवाड़ा जनपद सोनीपत हरियाणा के साथ मिलकर नौ सितंबर को सिंडिकेट बैंक शाखा तुगाना में 15 लाख रूपये की लूट की थी। पुलिस ने मास्टर माइंड जितेंद्र और अरविंद को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। पुलिस संजीव उर्फ पकौड़ी व नितिन की तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन दोनों बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। इसके अलावा वर्ष 2015 में छपरौली थाना क्षेत्र के लुहारा गांव में दो सगे भाई विकास व पप्पू की अपहरण कर गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें भी संजीव उर्फ पकौड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। शनिवार की रात मेरठ जनपद के काक्केपुर गांव में डेढ़ लाख के इनामी संजीव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि मृतक बदमाश संजीव उर्फ पकौड़ी के फरार साथी नितिन की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें