फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में अवकाश, लोगों ने एटीएम की दौड़ लगाई 

Sun, 25 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में एटीएम के बाहर लाइन में लगे लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। कैश के लिए शनिवार को लोग बैंकों के चक्कर लगाते रहे। बैंक का अवकाश होने का पता चलने पर लोगों ने एटीएम की दौड़ लगाई। कई घंटे इंतजार के बाद भी कैश नहीं मिलने पर सैकड़ों लोग मायूस होकर लौटे। दूसरी तरफ एटीएम के बाहर लोगों की भारी भीड़ रही। 
विज्ञापन


शनिवार को बैंक में अवकाश होने के कारण लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा, क्योंकि जानकारी के अभाव में काफी संख्या में लोग बैंकों के दरवाजे तक पहुंचे, अवकाश का पता चला तो उसके बाद एटीएम के  लिए दौड़ लगाई। शहर के दोनों एटीएम के बाहर कैश के लिए लाइन में लंबी रही। कई घंटे लाइन में लगने के बाद लोगों को कुछ कैश हाथ लगा। सुबह से ही एटीएम के बाहर लगनी शुरू हुई तो शाम तक भी कम नहीं हुई। 

लोनी और बड़ौत तक के लोगों ने शहर के एटीएम की लाइन में लगकर कैश निकाला। दूर दराज के लोगों ने शहर के प्रत्येक बैंक के चक्कर लगाई, लेकिन उन्हें कहीं भी एटीएम चला नहीं मिला। एसबीआई के एटीएम पर भीड़ को देखकर उन्हें मायूस होकर लौटना गए। शहर निवानी बड़ौत निवासी शिवकुमार ने बताया कैश के लिए बागपत में आना पड़ा है। बड़ौत में एटीएम से कैश खत्म हो गया था।
विज्ञापन


पुराना कस्बा निवासी फुरकान ने कहा एटीएम के बाहर भीड़ के कारण कैश नहीं ले पाया है। पुरानी तहसील निवासी सोनू ने कहा रुपये की बहुत जरूरत थी, लेकिन एटीएम से घंटों लाइन में लगा, इसके बाद दो ही हजार रुपये मिले। जिले में कैश के लिए हा-हाकार मचा है। कैश नहीं मिलने के कारण लोगों में सरकार के प्रति गुस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें