फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घपला: नौ वाटर कूलर साढे़ 12 लाख रुपये में खरीदे

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीडीओ हुबलाल को किशनपुर बराल में मिला सरकारी धन का दुरुपयोग
विज्ञापन

- 33 लाख 34 हजार 900 रुपये के गबन की आशंका, डीपीआरओ को दिए जांच के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ग्राम पंचायत किशनपुर बराल ने पंचायत भवन के लिए नौ वाटर कूलर साढे़ 12 लाख रुपये में खरीदे है। पंचायत ने एक वाटर कूलर की कीमत एक लाख 39 हजार रुपये दर्शाई गई है। इसके अलावा गांव में नियम के विरुद्ध सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है। डीडीओ हुबलाल ने प्रधान व पंचायत सचिव के कार्यों की जांच के आदेश दिए है।
जिला विकास अधिकारी हुबलाल ने शुक्रवार को किशनपुर बराल गांव पहुंचकर गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच की। डीडीओ ने बताया कि प्रधान व पंचायत सचिव ने नियम के विरुद्ध पंचायत निधि खर्च की है, जो गबन की श्रेणी में आती है। गांव में 33 लाख 34 हजार 900 रुपये की धनराशि 14वें व 15 वें राज्य वित्त आयोग से निकाली गई है। गांव में नौ वाटर कूलर की कीमत 12 लाख 58 हजार 470 रुपये दर्शाई गई है और 28 सीसीटीवी कैमरों पर तीन लाख 38 हजार रुपये, दो इंटर लॉक सड़क पर दो लाख 49 हजार व चार हैंडपंप रिबोर पर तीन लाख चार हजार रुपये खर्च दर्शाया गया है। उन्होंने डीपीआरओ जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए है। डीडीओ ने ग्राम सचिव की अन्य ग्राम पंचायतों में भी विकास कार्यों की जांच कराने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का वेतन रोका
बागपत। डीडीओ हुबलाल ने खेकड़ा, पिलाना, बिनौली व बड़ौत ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में खेकड़ा ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी उपेन्द्र सिंह, पिलाना में लेखाकार सुनील कुमार वर्मा, बड़ौत में वरिष्ठ सहायक अरविंद शर्मा, लेखाकार शिवकुमार व बिनौली ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत रणधीर सिंह अनुपस्थित मिले। डीडीओ ने अनुपस्थित मिले कर्मचारियों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने व अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें