फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हुआ बंधला-ढिकौली से रोशनगढ़ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील हुआ बंधला-ढिकौली से रोशनगढ़ मार्ग
विज्ञापन

1997 में हुआ था मार्ग का निर्माण, आज तक मरम्मत नहीं हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बंधला-ढिकौली से रोशनगढ़ ग्रामीण मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। मार्ग पर सड़क कम गड्ढे अधिक है, जिससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। हालात यह है कि 1997 में इस मार्ग का निर्माण हुआ था लेकिन आज तक मरम्मत नहीं हुई। उधर, गन्ने का सीजन शुरू होने वाले हैं, मार्ग की मरम्मत नहीं होने के कारण किसानों को गन्ने की ढुलाई में परेशानी होनी तय है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
रोशनगढ़ गांव के शमशेर का कहना है कि बंधला-ढिकौली मार्ग से गांव के रास्ते की लंबाई लगभग सात सौ मीटर है। मार्ग जर्जर होने के कारण सात सौ मीटर का सफर तय करने के लिए आधे घंटे का समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलियास का कहना है कि सड़क में गड्ढे होने के कारण मार्ग पर सफर करना दूभर है। जगबीर का कहना है कई बार उच्चाधिकारियों से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। नाशीर का कहना है कि मार्ग खराब होने से खेतों पर जाने में भी परेशानी होती है। छोटे से मार्ग को पार करने में घंटा बीत जाता है। गन्ने का सीजन शुरू होने वाला है। गन्ने की ढुलाई करने में परेशानियों से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें