बालैनी में बनेगा टोल, एसडीएम ने दिलाया कब्जा
बालैनी। मेरठ-बागपत मार्ग एनएच 334 बी पर बालैनी के समीप टोल प्लाजा का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को एसडीएम सदर रामनयन सिंह और तहसीलदार प्रसून कश्यप ने मौके पर पहुंचकर जमीन का सर्वे किया का किसानों से वार्ता करने के उपरांत कंपनी को टोल के लिए जमीन पर कब्जा दिलवाया।
मेरठ-बागपत मार्ग एनएच 334 बी पर दो लेन हाईवे बनने का कार्य रफ्तार पर है। हाईवे पर बालैनी के समीप टोल प्लाजा का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ खेकड़ा दलीप सिंह और तहसीलदार प्रसून कश्यप ने टोल प्लाजा की जमीन का निरीक्षण किया और टोल प्लाजा में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण होनी है, उन किसानों से बातचीत की। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को टोल की जमीन पर कब्जा दिलवाया। एसडीएम रामनयन सिंह ने बताया कि जल्द ही टोल प्लाजा का निर्माण कार्य शुरू होगा। कंपनी के सुपरवाइजर मनीष ने कहा टोल प्लाजा बनाने के लिए जमीन पर कब्जा मिल गया है, अब जल्द ही टोल का काम शुरू करा दिया जाएगा।