फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के लिए शासन ने जारी की गाइड लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के लिए गाइड लाइन जारी
विज्ञापन

बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन केंद्र बनाने के लिए परिषद ने समय सारणी में बदलाव किया है। शासन ने जिला स्तर पर 25 जनवरी तक केंद्र संशोधन के प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि शासन ने परीक्षा केंद्र संशोधन के लिए समय सारणी जारी की है। पूर्व में 11 जनवरी तक इसके लिए तारीख तय की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 25 जनवरी कर दिया गया है। इसके बाद 30 जनवरी तक चयनित केंद्रों की सूची का प्रधानाचार्यों परीक्षण करेंगे। फिर शिकायत व आपत्तियों का प्रत्यावेदन किया जाएगा। नौ फरवरी तक आपत्तियों का परीक्षण कर संस्तुति की आख्या परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 13 फरवरी तक जनपदीय समिति केंद्रों का अनुमोदन कर आख्या अपलोड की जाएगी। जनपदीय समिति द्वारा ऑनलाइन निर्धारित परीक्षा केंद्रों की त्रुटि के अलावा छात्र, अभिभावक व प्रधानाचार्यों की आपत्तियों का निराकरण करने के उपरांत 18 फरवरी तक प्रत्यावेदन किया जाएगा। जनपदीय समिति के अनुमोदन के उपरांत परिषद की केंद्र निर्धारण समिति द्वारा आपत्तियों का परीक्षण करने के उपरांत 22 फरवरी तक केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें