फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जुमे के दिन हिंसा करने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम को राष्ट्रपति के नाम आठ सूत्री ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर पहुुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने हिंदू घरों, दुकानों व वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। देश में माहौल खराब करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों से निकलने वाले दंगइयों की पहचान कर रासूका लगाने, 17 जून को जुमे की नमाज के बाद निकलने वाली भीड़ पर निगरानी रखने, मौलवियों या अन्य नेताओं के भाषण पर रोक लगाने, मस्जिद व मदरसों से आने वाली भीड़ की एनआईए से जांच कराने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर कपिल, महेश, अजय, तरुण, संजय, तुषार, शिवा, शिवम, मनोज, वंश, देव, हिमांशु, करुण, राणा, किशन, विशु, सोनू, बंटी, अर्जुन, नीतिश, आकाश, अर्पित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें