फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिश मिस और अजय मिस्टर फेयरवेल चुने गए

विज्ञापन
ग्वालीखेड़ा के बालिका डिग्री कॉलेज के सभागार में कैटवाक करती इंटर की छात्राऐ। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। ग्वालीखेड़ा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। कक्षा 12 की एलिश इंसा मिस फेयरवेल और अजय कुमार को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने किया। इसके बाद छात्रा हिमानी, अंजलि, दीक्षा, अंशु, सुहानी, वंशिका ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। दीक्षा ने उड़ा उड़ा रे कबूतर, आकांक्षा ने तू लांग वे मै इलायची, सारिका ने 52 गज का दामन, अंशु ने नच देंगे सारे पर नृत्य प्रस्तुति से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कैटवाक में कक्षा 12 की एलिश इंसा मिस फेयरवेल और अजय कुमार को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को गिफ्ट और अन्य उपहार देकर भावपूर्ण विदाई दी। संचालन छात्रा नेहा, दिव्यांशु ने किया। समारोह में संस्था महासचिव डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. शबाना, प्रधानाचार्य देशपाल सिंह तोमर, उपप्रधानाचार्य अमरीश कुमार, अश्वनी मोघा, सचिन, योगेश, हीरालाल, नीतू राणा, हिमांशी राणा, मनीषा पंवार, नीतू पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें