फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रदेश में पहले नंबर पर बागपत के सात थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
-बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली, बिनौली, सिंघावली, बालैनी को आईजीआरएस में पहला स्थान मिला
विज्ञापन

-रमाला, दोघट, चांदीनगर, महिला थाना 900वें नंबर से नीचे रहे, एसपी के सभी को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रदेश में बागपत के सात थानों को शिकायतों के निस्तारण में पहला स्थान मिला है। इनमें बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, छपरौली, बिनौली, सिंघावली अहीर, बालैनी थाने शामिल हैं। वहीं चार थानों रमाला, दोघट, चांदीनगर, महिला थाना सीधे 900वें नंबर से नीचे रहे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सभी थाना प्रभारियों को समस्याओं के निस्तारण बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजीआरएस की शिकायतों का किस तरह से निस्तारण किया जा रहा है, उसके आधार पर थानों की रैंकिंग जारी की जाती है। इसमें देखा जाता है कि समस्या का निर्धारित समय में निस्तारण किया गया है या नहीं। जांच की गुणवत्ता किस तरह की रही और उसको लेकर शिकायतकर्ता का फीडबैक क्या रहा। इनके आधार पर थानों की रैंकिंग जारी की गई, जिसमें जिले के सात थानों को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि सभी थाना प्रभारियों को समस्याओं को निर्धारित समय में निष्पक्ष रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें