बापत जनपद के बिनौली थानाक्षेत्र में फजलपुर सुंदरनगर गांव के जंगल में एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। युवक का शव खेत में पड़ा मिला।
बिनौली थानाक्षेत्र में फजलपुर सुंदरनगर गांव के जंगल में एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसका शव गन्ने के खेत मे छिपा दिया। इसका पता चलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त के प्रयास शुरू कर दी।
विज्ञापन
फजलपुर सुंदरनगर गांव के जंगल में किसान महेंद्र सिंह का खेत हैं, शुक्रवार की सुबह वह अपने खेत पर गन्ना छिलाई करने गया तो नलकूप के पास गन्नो के बीच एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला, उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी।
घटनास्थल के पास एक बाइक भी पड़ी मिली। मृतक की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। इसके बाद शव की शनाख्त के लिए कई गांवो के लोगो को बुलाया गया। इसके अलावा सीओ हरीश सिंह भदौरिया ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। सीओ का कहना है कि जल्द ही शनाख्त कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।