फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: कमरे में आग लगने से जिंदा जल गया जल बोर्ड कर्मी का बुजुर्ग पिता, बेटे ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 13 Dec 2024 12:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के बिनौली क्षेत्र के फतेहपुर पुट्ठी गांव में घर में सो रहे बुजुर्ग के कमरे गुरुवार रात करीब 12 बजे आग लग गई।
विज्ञापन
मृतक वृद्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बिनौली क्षेत्र के फतेहपुर पुट्ठी गांव में घर में सो रहे बुजुर्ग के कमरे गुरुवार रात करीब 12 बजे आग लग गई। इसमें दिल्ली जल बोर्ड के कर्मी का पिता जिंदा जल गया और उसकी कमरे में ही मौत हो गई। वहां पहुंचे परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद बेटे ने अज्ञात लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


फतेहपुर पुट्ठी गांव का रहने वाला बुजुर्ग राजबीर (75) गुरुवार रात अपने कमरे में सोया हुआ था। उसके कमरे में देर रात आग लग गई, जिसमे झुलसने से राजबीर की मौत हो गई। आग लगने पर वहां पहुंच मृतक के बेटे ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर बफबारी का असर, मैदानी इलाकों में आज से बढ़ेगी ठंड, रात में बढ़ेगी ठिठुरन, और गिरेगा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बेटे अनिल ने अज्ञात लोगों पर हत्या की कमरे में आग लगाने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच की।


मृतक का बड़ा बेटा सुशील बड़ौत में चिकित्सक, दूसरा बेटा अनिल चालक और तीसरा बेटा बालिस्टर दिल्ली जल बोर्ड में संविदा चालक पद पर कार्यरत है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें