फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: किशनपुर बराल में गला काटकर युवक की हत्या, पूर्वी यमुना नहर में फेंका शव, झाल में अटका मिला

Thu, 08 Jan 2026 09:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

पूर्व यमुना नहर से गुजर रहे किसानों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर शव को निकाला, मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमाला स्थित किशनपुर बराल गांव के जंगल में एक युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव पूर्वी यमुना नहर में फेंक दिया गया। शव बृहस्पतिवार सुबह पूर्वी यमुना नहर की झाल पर अटका हुआ मिला। सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी। एसपी सूरज कुमार राय ने हत्या के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया है।
विज्ञापन
Trending Videos

किशनपुर बराल गांव के जंगल में पूर्वी यमुना नहर के पास बृहस्पतिवार सुबह किसान खेतों में काम करने पहुंचे, तभी झाल पर एक युवक का शव दिखाई दिया। सूचना देने पर वहां आए पुलिसकर्मियों ने पूर्वी यमुना नहर से शव निकालकर जांच की गई तो पता चला कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। उसकी जेब में कोई दस्तावेज न मिलने के कारण पहचान नहीं हो सकी।
 

पुलिसकर्मियों ने युवक का फोटो आसपास के गांवों में भेजकर गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी भी की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। युवक के शरीर पर अन्य चोट के निशान भी मिले। घटना की सूचना पर एसपी सूरज कुमार राय, सीओ विजय कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने वहां पहुंचकर निरीक्षण किया। इसको लेकर पुलिसकर्मियों ने आसपास के खेत में काम करने वाले किसानों से पूछताछ भी की।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
किशनपुर बराल गांव में पूर्वी यमुना नहर में युवक का शव मिला है, जिसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार करने के निशान हैं। युवक आसपास का रहने वाला लग रहा है, इसलिए सभी थानों में बातचीत की जा रही है। इसकी पहचान होने पर घटना के खुलासे की उम्मीद है। 
-सूरज कुमार राय, एसपी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें