भाजपा सरकार में किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है। किसान आज परेशान हैं किसानों को उनके गन्ने का भाव उचित नहीं दिया जा रहा है। मडोला में किसानों की जमीन यूपी सरकार ने अधिग्रहण की थी। समझाैते के आधार पर किसानों के साथ न्याय नही हुआ है।
उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन नेता राकैत टिकैत आ रहे हैं। जहां किसानों के हक की बात होगी। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को धरने में शामिल होने को कहा गया है। इस मौके पर पुष्पा देवी, सुमन, बबली, किशना, कोमल शर्मा, क्षमा शर्मा आदि मौजूद रहीं।