फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: परिवहन निगम की ऐसी पहल, महिलाओं के हौसलों को मिलेगी उड़ान, पढ़ें एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

Fri, 07 Oct 2022 06:18 PM IST
कपिल kapil मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

परिवहन निगम ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बड़ी पहल की है। अब मेरठ क्षेत्र अंतर्गत पांच डिपो में 35 महिला परिचालक टिकट मशीन संभालेंगी।
 
विज्ञापन
टिकट बनाती महिला परिचालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21वीं सदी में हौसले की उड़ान भर रही आधी आबादी पुरुषों से पीछे नहीं रहना चाहती है। इसके चलते परिवहन निगम ने भी महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए पहल की है। इसका नतीजा है कि मेरठ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पांच डिपो में 35 महिला परिचालकों ने टिकट मशीन संभाल ली हैं। वे यात्रियों से भरी बसों में टिकट बनाने के साथ-साथ महिला यात्रियों की समस्याओं से अफसरों को रूबरू कराकर समाधान करा रही हैं।

विज्ञापन


बागपत में परिवहन निगम ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बसों में परिचालक की जिम्मेदारी सौंपी है। निगम अफसरों के अनुसार मेरठ क्षेत्र में बड़ौत, मेरठ, भैंसाली, सोहराबगेट व गढ़मुक्तेश्वर डिपो में कुछ माह पूर्व महिला परिचालकों की नियुक्त की गई। यहां प्रशिक्षण के बाद पूरी जिम्मेदारी के साथ 35 महिला परिचालकों ने टिकट मशीन संभाल ली है। अब वे यात्रियों से खचाखच भरी बसों में जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं।

शुरू में आई दिक्कतें 
रोडवेज बस परिचालक नेहा कुटानी ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें बस में परिचालक की जिम्मेदारी निभाने में कोई दिक्कत नहीं है। शुरू में यात्रियों को बुलाकर बस में बैठाने में परेशानी जरूर आई लेकिन, अब चालक भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ मे मर्डर: चाचा ने अपने ही भतीजे को उतारा मौत के घाट, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन

निगम की सराहनीय पहल
क्षेत्रीय प्रबंधक मेरठ कपिल शर्मा का कहना है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की यह पहल सराहनीय है। ड्यूटी के दौरान महिला परिचालकों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। शुरुआत में थोड़ी परेशानी महिला परिचालकों को हुई लेकिन, अब ऐसा नहीं है। बस चालकों को भी महिला परिचालकों का सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: मंत्री के सामने फूट-फूटकर रोने लगे पीड़ित पिता, बोले- बेरहमी से की गई बेटे की हत्या, भावुक हुए लोग

डिपो     महिला परिचालक
मेरठ            15
भैंसाली        05
बड़ौत            01
सोहराबगेट     07
गढ़मुक्तेश्वर     07
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें