फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ऊर्जा निगम जेई के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, चेकिंग के दौरान छेड़खानी व बदतमीजी का लगाया आरोप

Tue, 15 Nov 2022 02:40 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत जनपद के बडौत बावली गांव की महिलाओं ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पहुंच जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि बिजली बिल जमा करने जा रही महिलाओं के साथ ऊर्जा निगम के जेई ने चेकिंग के दौरान युवतीओं संग छेड़खानी व बदतमीजी की।
विज्ञापन
महिलाओं ने किया जमकर हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बडौत के बावली गांव की महिलाओं ने कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अवर अभियंता चेकिंग के नाम पर महिलाओं व युवतियों से छेड़खानी व अभ्रदता करने का आरोप लगाया और नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द जेई के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो महिला एवं पुरुष हाईवे जाम कर देंगे। जिसके जिम्मेदार ऊर्जा निगम के अधिकारी होगें। 

विज्ञापन


सूचना के अनुसार मंगलवार को बावली गांव की काफी संख्या में महिलाएं ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंची और जेई विशाल के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना था कि समय पर बिजली बिल जमा करने के बावजूद भी चेकिंग के नाम पर अवर अभियंता महिलाओं व युवतियों के साथ अभ्रदता व छेड़खानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: अचानक मंडप में पहुंची पहली पत्नी, बोली-तीन साल पहले की थी कोर्ट मैरिज, वापस लौटी बरात
विज्ञापन


जिसकी शिकायत पहले भी ऊर्जा निगम केअधिकारी को दे रखी है, लेकिन इसके बावजूद भी अवर अभियंता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे और न हीं शिकायत पर जेई के खिलाफ कोई कार्रवाई हो रही है, लेकिन अब जेई की मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। यदि जेई के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो दिल्ली सहारनपुर हाईवे अवरुद्ध कर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में अधिशासी अभियंता दुर्गेश जयसवाल से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उनकी हाल ही में तैनाती हुई है और वह किसी काम से बाहर गए हैं। लिखित में शिकायत आने पर जेई के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर जेई विशाल ने आरोपों को निराधार बताया। प्रदर्शन व हंगामा करने वाली महिलाओं में बबीता, रेखा, सुनीता, पारुल, पूनम, सोहनवीरी आदि मौजूद रहीं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें