बागपत जनपद में बिनौली के सिरसली गांव जंगल में मंगलवार की सुबह ईख के खेत में एक किशोर का शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रमाणों के सूचना देने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार मृतक किशोर आयुष उम्र 14 साल पुत्र कालूराम बैरागी सिरसली गांव का ही रहने वाला था। ग्रामीणों ने बताया कि गत 11 नवंबर को किसी बात को लेकर किशोर को परिजनों ने डांट दिया था। जिसके बाद किशोर घर छोड़कर चला गया था। किशोर के घर छोड़ने के बाद उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसे कहीं पता नहीं चल सका।
यह भी पढ़ें: Meerut: अचानक मंडप में पहुंची पहली पत्नी, बोली-तीन साल पहले की थी कोर्ट मैरिज, वापस लौटी बरात
मंगलवार को गांव के ही जंगल में किशोर आयुष का ईख के खेत में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, किशोर का शव मिलने पर मृतक के बड़े भाई जितेंद्र उर्फ गोलू ने बताया कि डांटने पर घर से चला गया था। उधर किशोर की मौत से छोटे भाई दीपक, मां राधा का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है।