फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: देव स्थल पर कब्जे से भड़के ग्रामीण, धरने पर बैठे 35 परिवार, दे डाली धर्म परिवर्तन की चेतावनी

Mon, 27 Oct 2025 02:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के खट्टाप्रहलादपुर गांव में देव स्थल पर कथित कब्जे को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के सामने धरना देते हुए चेतावनी दी कि यदि कब्जा नहीं हटाया गया तो 35 परिवार धर्म परिवर्तन कर लेंगे।

विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खट्टाप्रहलादपुर गांव में स्थित प्राचीन भूमिया देव स्थल पर कथित कब्जे को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक परिवार ने प्रशासनिक दबाव बनाकर देव स्थल पर चारदीवारी करवा ली है, जबकि यह स्थल पूरे गांव की आस्था से जुड़ा हुआ है।

ग्रामीण मनोज, सचिन, वीर सिंह, गौरव, रामपाल, योगेश और संजय ने संयुक्त रूप से डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि इस मामले में कई बार शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जेई की पिटाई, गिरेबान पकड़ा...थप्पड़ से शुरू हुई मार्केट के जमींदोज करने की कहानी; मेरठ से लखनऊ तक थी गूंज

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने देव स्थल से कब्जा नहीं हटवाया, तो गांव के 35 परिवार सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कर लेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक धार्मिक स्थल का मामला नहीं, बल्कि गांव की आस्था और सम्मान से जुड़ा विषय है।

धरने के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर आकर समस्या का समाधान करने की मांग की गई। हालांकि इस मामले पर प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें