फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: छात्रा का अपहरण कर भाग रहे नाैकर सहित दो अपहरणकर्ता दुर्घटना में घायल, छात्रा भी चोटिल

Mon, 05 Aug 2024 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जिले के बिनौली से रविवार शाम को छात्रा का अपहरण कर ले जा रहे  नाैकर की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया गया कि शामली के जलालाबाद में ये हादसा हुआ है।
विज्ञापन
माैके पर माैजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला बागपत के गांव बिनौली से अपहृत छात्रा(13) को बाइक पर लेकर जा रहे दो अपहरणकर्ता शामली जिले के जलालाबाद क्षेत्र में दुर्घटना में घायल हो गए। उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। अपहृत छात्रा की भी घायल हुई है। राहगीरों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। बिनौली पुलिस अपहृत छात्रा और दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर दो युवक एक 13 वर्षीय किशोरी को लेकर जा रहे थे। शामली के थानाभवन थानाक्षेत्र में जलालाबाद के निकट बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों युवक व किशोरी गंभीर घायल हो गई। राहगीरों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे की सूचना मिलने पर थानाभवन पुलिस अस्पताल पहुंची और उनके नाम पते की जानकारी की तो पता चला कि दोनों युवक किशोरी को जिला बागपत के बिनौली से अपहरण कर कहीं ले जा रहे थे।

अपहरण करने वाले आरोपियों में राजा निवासी गांव पिछोकरा थाना बिनौली और उसका साथी साकिब है। थानाभवन पुलिस की सूचना पर थाना बिनौली पुलिस अस्पताल पहुंची और तीनों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि बिनौली से कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा(13) का रविवार शाम को घर से दुकान पर जाते समय बिनौली से अपहरण कर लिया था। छात्रा के पिता रवि जैन ने नौकर पर शक जताते हुए थाना बिनौली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रवि जैन बिनौली में बांस बल्ली की दुकान करते हैं। दुर्घटना में घायल हुआ राजा उनकी दुकान का नौकर है।

थानाभवन पुलिस का कहना है कि बाइक सवार दो युवक और किशोरी दुर्घटना में घायल हुई थी। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल भर्ती कराया था। जब उनके नाम पते मालूम किए तो तब पता चला कि वे बिनौली से छात्रा का अपहरण कर ले जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें