फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बावजूद वेंटिलेटर पर चार दिन तक चलता रहा इलाज, 20 हजार प्रतिदिन वसूलने का आरोप

Tue, 02 Feb 2021 12:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • परिजनों ने लगाया वेंटिलेटर के नाम पर करीब चार दिन तक 20 हजार प्रतिदिन वसूलने का आरोप
  • हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस से भी हुई परिजनों की नोकझोंक
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में बड़ौली रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती वृद्ध महिला की मौत पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की मौत के बावजूद चिकित्सक ने वेंटिलेटर पर रखने के नाम पर उनसे करीब चार दिन तक 20 हजार प्रतिदिन वसूले। अस्पताल कर्मियों से भी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी परिजन उलझ गए। बाद में पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


मृतक महिला जैबुनी (60) पत्नी इकबाल सिनौली गांव की रहने वाली थी। परिजनों ने बताया कि उसे 27 जनवरी को गर्भाशय के ऑपरेशन के लिए बड़ौली रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

आरोप था कि महिला की मौत होने के बावजूद चिकित्सक ने शव को वेंटिलेटर पर रखे रखा। प्रतिदिन 20 हजार रुपये वसूलता रहा। सोमवार को इसका पता चला तो उन्होंने हंगामा किया। पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह पूनिया भी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनकी अस्पताल कर्मियों से नोकझोंक हुई।

सूचना पर एसआई जाहिद खान अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो परिजनों की उनके साथ की नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने पीड़ित पक्ष को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हंगामा करने वालों में हासिम, जुबैर, फातिमा, इमराना, जावेद, हुसैन, परवीन, परवीना, शकीला, आबिदा शामिल रहे।
 
इस संबंध में कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस संबंध में चिकित्सक का कहना है कि उनकी तरफ से कोई लापरवाही नहीं की गई है। उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें