बागपत जिले के सुल्तानपुर हटाना गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। राहुल नामक व्यक्ति के परिवार के चार बच्चों ने दुकान से खरीदा गया पैकेट दूध पिया, जिसके बाद सभी की हालत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान राहुल की दो वर्षीय बेटी दीपांशी की मौत हो गई। बाकी तीन बच्चे राधे, प्रियंशी समेत एक और की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से दो को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि एक का इलाज बड़ौत के निजी अस्पताल में चल रहा है।