फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, नीचे गिरे युवक को कुचलता हुआ निकल गया ट्रैक्टर

Fri, 17 Jan 2025 05:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। युवक बाइक से बसोध जा रहा था। गांव के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। बाइक सवार नीचे गिर गया।
विज्ञापन
युवक को टक्कर मारने वाली ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलोचपुरा गांव के रहने वाले युवक को ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नीचे गिरे युवक के सिर को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सादिक पठान (24) पुत्र अफसर निवासी बिलोचपुरा बसोध गांव में कारपेट बनाने का काम करता था। शुक्रवार सुबह वह बाइक से बसोध जा रहा था। जैसे ही बसोध गांव पहुंचा तो पीछे से ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार नीचे गिर गया।  पीछे से आ रहा ट्रैक्टर का पहिया युवक के सिर के ऊपर से उतर गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना देखकर ग्रामीणों का जमघट लग गया। ट्रैक्टर चालक भीड़ आते देखकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने बड़ी मशक्कत से युवक के शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें