फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बेटी के जन्म के बाद चला बधाइयों का दौर, एक घंटे बाद ही खून बहने से जच्चा की मौत

Thu, 16 Jan 2025 09:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बिनौली निवासी काजल (24) को बृहस्पतिवार सुबह बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। प्रसव सुरक्षित हो गया, लेकिन एक घंटे के बाद महिला को रक्तस्राव होने लगा। 
विज्ञापन
काजल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिनौली सीएचसी में प्रसव के बाद महिला की हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे रेफर कर दिया गया। बड़ौत के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं नवजात शिशु सुरक्षित है।
विज्ञापन


बिनौली निवासी कृष्ण ने बताया कि उसकी पत्नी काजल (24) को बृहस्पतिवार सुबह प्रसव के लिए बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। प्रसव सुरक्षित हो गया, लेकिन एक घंटे के बाद महिला को रक्तस्राव होने लगा। सीएचसी में काफी देर तक स्वास्थ्य कर्मियों ने खून रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब नहीं रुका तो उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला की हालत ज्यादा खराब होती देखकर परिजन उसे बड़ौत के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। 

वहीं नवजात शिशु की हालत ठीक है और परिजन उसे घर ले आए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित गुप्ता ने कहा कि प्रसव के एक घंटे बाद महिला को रक्तस्राव हो गया, जिसका उपचार कर बागपत हायर सेंटर रेफर कर दिया था, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें