फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: फोन पर कहा- मम्मी मैं घर आ रही हूं... इसके बाद डिग्री कॉलेज से लापता हुई छात्रा, मां-बाप का बुरा हाल

सार

पिता ने अपनी बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसे जल्द से जल्द तलाश करने की मांग की। पुलिस का कहना है कि जल्द छात्रा को बरामद किया जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत नगर के एक डिग्री कालेज में पढ़ाई करने के बाद छपरौली अपने घर लौट रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने छात्रा के साथ अप्रिय घटना की आंशका जताते हुए मामला दर्ज कराया और बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपरौली कस्बे की रहने वाली युवती नगर के एक डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती है। शुक्रवार को वह कालेज में पढ़ने आई थी। उसने कालेज की छुट्टी के बाद बाहर निकलते ही अपनी मम्मी को फोन किया और कहा कि कालेज की छुट्टी हो गई है, मैं घर आ रही हूं। मगर इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। 
इस संबंध में छात्रा के पिता ने अप्रिय घटना की आंशका जताते हुए मामला दर्ज कराया। सीओ विजय तोमर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें