-कोताना रोड पर चल रही लीग के फाइनल मुकाबले में बागपत लायंस को हराया
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बडौत। कोताना रोड पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही बागपत प्रीमियर लीग में रविवार को अंडर-14 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला बागपत टाइगर्स व बागपत लायंस के बीच खेला गया। इसमें बागपत टाइगर्स की टीम ने जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच में टॉस जीतकर बागपत लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 119 रन का स्कोर बनाया। इसमें शिवम ने 55, वीर खोखर ने 12 और आर्यन ने 10 रनों का योगदान दिया। बागपत टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए उमर, अरुण और वरुण ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में टाइगर्स की टीम ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें अर्जुन ने 39, उमर ने 29, आदित्य ने 13 रनों का योगदान दिया। बागपत लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए लकी और शिवम ने 2-2 विकेट, अक्षत और विराट ने भी एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैच का श्रेष्ठ फील्डर संयम, श्रेष्ठ गेंदबाज लकी, श्रेष्ठ बल्लेबाज शिवम और मैन ऑफ द प्लेयर अर्जुन को चुना गया। विजेताओं को मुख्य अतिथि अंकित वीर, अजहर, शकील एडवोकेट, धर्मवीर एडवोकेट, संजीव शर्मा, रविंद्र राठी, रामवीर तोमर ने सम्मानित किया।