Baghpat Accident News: पुलिस ने रौनक की मौत का खुलासा कर दिया है। पुलिसि की जांच में पता चला कि रौनक की सड़क हादसे में मौत हो हुई है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया था।
बागपत जनपद के बड़ौत में दसवीं कक्षा के छात्र रौनक की मौत का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस की जांच के अनुसार रौनक की मौत सड़क हादसे में हुई। जिस ट्रक से हादसा हुआ था, पुलिस ने उसी कब्जे में लेकर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बताया गया कि 30 नवबंर को पुलिस ने बावली गांव के पास घायल अवस्था में मिले दो छात्र रौनक (16) पुत्र संदीप व आर्यन पुत्र अंकित जैन को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं रौनक की हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। जहां रविवार की शाम उपचार के दौरान रौनक ने दम तोड़ दिया था। जिससे परिवार में कोहराम मचा था।
परिजनों ने पुलिस पर हत्या के मामले को एक्सीडेंट में दिखाने के विरोध में पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेस में रखे शव को कोतवाली में रखकर हंगामा किया था। इस दौरान गुस्साए परिजनों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई थी।
इसके बाद पुलिस ने मृतक छात्र की मां नीलम जैन की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी थी। वहीं बुधवार को पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि रौनक की मौत सड़क हादसे में हुई थी। सीओ युवराज सिंह के अनुसार अब तक की जांच में पता चला है कि रौनक की मौत सड़क हादसे में हुई थी।