फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सौ मीटर दौड़ में युवराज और दिव्यांशी ने बाजी मारी

विज्ञापन
डीपीएस जूनियर स्कूल में रस्साकसी प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। डीपीएस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें बालक वर्ग की दौड़ में युवराज और दिव्यांशी प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक नितिन मानव और प्रधानाचार्य नूपुर शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में सौ मीटर की दौड़ में यूकेजी में युवराज और दिव्यांशी, नर्सरी में निहार और लवण्या, प्ले में उजेफा व अवनी पहले स्थान पर रही। फ्रोग दौड़ में कक्षा चार से आरव व गरिमा, कक्षा तीन से आरव व काला, कक्षा दो से हार्दिक व नव्या और कक्षा एक में यश व बरजा प्रथम स्थान पर रहे। बालक वर्ग की रस्सा कसी में ब्लू हाउस और बालिका वर्ग में येलो हाउस विजेता रहा। प्रतियोगिता के पहले दिन ब्लू हाउस का दबदबा रहा। ब्लू हाउस के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण, सात कांस्य और और नौ रजत पदक जीते। इस मौके पर रुचि, अल्पना, मनीषा, शिवानी, कविता, अनामिका, शादमणि, शैली, पारूल, महिमा, रितिका, शिवानी, कोमल, आंचल, सुरभि, श्रद्धा, स्वाती, सृष्टि मौजूद रही।

डीपीएस जूनियर स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें