परिजनों ने जब बच्चे को जमीन पर गिरा देखा तो तुरंत दौड़कर उसे उठाया, लेकिन वह बेहोश था। घबराए परिजन तुरंत उसे पास के एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया।
इसके बाद परिजन बच्चे को कार से लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही मासूम विक्रम ने दम तोड़ दिया। जब परिजन बच्चे को लेकर वापस घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग सांत्वना देने के लिए पहुंचने लगे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रेम के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। विक्रम परिवार का सबसे छोटा बच्चा था। मासूम की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि कस्बे के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं।