फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: सहरी कर बिना नमाज अदा किए सो गए छात्र, मदरसे में घुसकर हमला, संवेदनशील अंगों पर किए वार

Tue, 11 Mar 2025 07:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद में रमजान के दाैरान दो छात्रों पर मदरसे में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि छात्रों के संवेदनशील अंगों पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। मामले की पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के अमीनगर सराय कस्बे में मदरसे में घुसकर छात्रों पर हमले का मामला सामने आया है। यहां टंकी मोहल्ला स्थित मदरसे में सुबह की नमाज नहीं पढ़ने पर पड़ोसियों ने दो छात्रों पर मदरसे में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों छात्रों के संवेदनशील अंगो पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनका पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


कस्बे के टंकी मोहल्ला स्थित मदरसे के संचालक कारी उस्मान ने सिंघावली अहीर थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर बच्चे मदरसे में पढ़ाई कर रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले युवक दीवार फांदकर मदरसे में घुस गए।

यह भी पढ़ें: Meerut: पति की प्रताड़ना से तंग आकर तीन बच्चों की मां ने प्रेमी से मंदिर में की शादी, मोहसिना से बनी मोनी
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

मदरसे के कारी ने विरोध किया तो की अभद्रता
दोनों युवकों ने सुबह की नमाज नहीं पढ़ने पर मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों को गालियां देना शुरू कर दी। मदरसे के कारी उस्मान ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी गली गलाैज कर हाथापाई की गई। बीच बचाव कराने आए दो छात्र अताउर्ररहमान  निवासी फजलपुर और सादाब निवासी पिचौकरा के साथ तीनों युवकों मारपीट की।

इसके बाद दोनों के संवेदनशील अंगों पर वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर वहां आए अन्य लोगों ने बीच बचाव कराया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
सहरी खाकर सो गए थे छात्र
शिकायतकर्ता ने बताया कि मंगलवार की सुबह रोजे की सहरी के वक्त छात्र नींद से जागे और सहरी खाने के बाद नमाज पढ़े बिना ही सो गए थे। इसी बात को लेकर हमला किया गया। हमलावर पहले भी कई बार छात्रों के साथ अभद्रता कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें