फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बड़ौत में पथराव और फायरिंग, कक्षा दो के छात्र के पेट में लगी गोली, युवक को तमंचे की बट मार भागा आरोपी

Fri, 23 Jan 2026 12:25 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बड़ौत के खत्री गढ़ी में कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक बच्चा घायल हो गया, जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। घायल को सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत नगर के खत्रीगढ़ी में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हो गया। इसमें एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें पेट में गोली लगने से कक्षा दो का छात्र हर्ष (10) घायल हो गया। हर्ष का सीएचसी में उपचार कराया गया। हर्ष के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के खत्रीगढ़ी मोहल्ले में रहने वाले दीपक वर्मा ने बताया कि बृस्पतिवार रात गली में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। तभी एक पक्ष का युवक अपने मकान की छत पर चढ़कर तमंचे से फायरिंग करने लगा। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से पथराव होने लगा। बताया कि तभी एक गोली दीपक के बेटे हर्ष के पेट में लग गई, जो कक्षा दो का छात्र है। फायरिंग करने वाले पर तमंचे की बटों से मारपीट कर भागने का भी आरोप है।
 
विज्ञापन

इसके बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। घायल हर्ष को लेकर पिता कोतवली पहुंचे, इसके बाद सीएचसी में उपचार कराया गया। घटना के बाद आए पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की। इसमें जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि दो युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंचे तो पथराव हो गया। इसमें एक बच्चा भी घायल हुआ है। इसकी जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें