फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: स्कूल के शौचालय में मिला सांप, बच्चों ने भागकर बचाई जान; चारदीवारी न होने से छात्रों की जान को खतरा

Fri, 13 Nov 2026 01:54 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

लहचौडा गांव स्थित संविलियन विद्यालय ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से सटा हुआ है। जंगल सटा होने के कारण यहां आएदिन सांप आ रहे हैं। जंगली जानवरों का भी खतरा लगातार बना रहता है। बच्चों को आने-जाने में भी डर लगने लगा है। 
विज्ञापन
परिसर में एकत्र हुए डरे-सहमे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के रटौल कस्बे के लहचौडा गांव स्थित संविलियन विद्यालय में शुक्रवार को सांप मिलने पर हड़कंप मच गया। बच्चे शौचालय में शौच करने पहुंचे तो उन्होंने दरवाजे पर एक बड़ा घोड़ा पछाड़ सांप झूलता हुआ देखा। बच्चों ने शोर मचाकर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


Trending Videos

स्कूल से बाहर की ओर भागते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
यह विद्यालय ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से सटा हुआ है और इसके बराबर में खेत व जंगल भी हैं। विद्यालय की चारदीवारी न होने के कारण जंगलों से जंगली जानवर और जहरीले जीव-जंतु अकसर विद्यालय परिसर में घुस आते हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा खतरा बना रहता है।
 

शुक्रवार सुबह विद्यालय खुलने के बाद जैसे ही बच्चे स्कूल पहुंचे और कई बच्चे शौचालय की ओर गए, तो उन्होंने देखा कि शौचालय के गेट पर एक घोड़ा पछाड़ सांप लटका हुआ है। बच्चों के शोर मचाने पर शिक्षक भी बाहर निकले। शिक्षकों ने सांप को डंडों से भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांप शौचालय में बने एक बिल में घुस गया।
 

एक सप्ताह पहले ही क्लस में आ गया था सांप, बच्चों पर खतरा
शौचालय में सांप मिलने से विद्यालय में अफरातफरी मच गई। बच्चे डरे हुए हैं और इस कारण पढ़ाई भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब विद्यालय में सांप निकला हो। लगभग एक सप्ताह पहले भी विद्यालय के कमरे की खिड़की पर एक कोबरा सांप लटका मिला था, जिसे शिक्षकों ने लाठी-डंडों से भगाया था।

 
विज्ञापन

ये बोले प्रधानाध्यापक 
विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश कुमार ने बताया कि ईपीई (ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे) के पास जंगल में विद्यालय होने के कारण सांपों का आना-जाना लगा रहता है। सावधानी बरती जा रही है लेकिन चारदीवारी का निर्माण होने के बाद ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

ये भी देखें...
बागपत: दोघट में दो पक्षों में बवाल, पुलिस पर पथराव, 12 घायल, 54 पर रिपोर्ट, 18 गिरफ्तार; लव मैरिज का है मामला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें