बागपत के बड़ौत में वीर शाहमल राइफल क्लब बड़ौत के शूटरों ने गाजियाबाद में संपन्न हुई प्रथम ऑल इंडिया ओपन गेम शूटिंग प्रतियोगिता में चैंपियन ऑफ चैंपियन की ट्राफी जीती। क्लब पहुंचने पर शूटरों का स्वागत किया गया।
गाजियाबाद में संपन्न हुई प्रतियोगिता में क्लब रवि जाटव ने एयर राइफल सीनियर पुरुष वर्ग के आखिरी राउंड में सर्वोच्च अंक हासिल कर चैंपियन ऑफ चैंपियन ट्राफी लगातार तीसरी बार अपने नाम किया।
इसके अलावा एयर पिस्टल यूथ वर्ग में रजत पंवार ने कांस्य पदक, सब जूनियर पुरुष एयर पिस्टल वर्ग में शिवांग चौधरी ने हर्ष स्वामी और सौरव तोमर के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता।
इसी वर्ग में विक्की उज्ज्वल ने रजत पदक जीता। एयर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में शांतनु दहिया, सौरव खोखर और अर्पित तोमर की तिगड़ी ने 1047 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। अंकुर, परिचित और अनुज की टीम ने एयर पिस्टल यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
शूटरों का क्लब पहुंचने पर संस्थापक मांगेराम तोमर ने स्वागत किया और उनका उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रवि खोखर, जिशान, अमित श्यौराण, राहुल तोमर, राहुल कुमार, दीपक, मीरा, आकांशा, रविता आदि मौजूद रहे।